Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

डिंपल यादव का BJP पर हमला: महिला आरक्षण ‘मुखौटा’, असली मकसद परिसीमन से सत्ता मजबूत करना

Delimitation Bill Controversy: डिंपल यादव ने लोकसभा में उठाए सवाल; OBC और अल्पसंख्यक महिलाओं के लिए अलग कोटा की मांग, जल्दबाजी पर भी निशाना

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
डिंपल यादव की फाइल फोटो।
Advertisement

Delimitation Bill Controversy: समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद डिंपल यादव ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला आरक्षण का मुखौटा पहनकर परिसीमन के जरिये खुद को सशक्त बनाना चाहती है।

उन्होंने लोकसभा में महिला आरक्षण अधिनियम से संबंधित 'संविधान (131वां) संशोधन विधेयक 2026', 'परिसीमन विधेयक, 2026' और 'संघ राज्य विधि (संशोधन) विधेयक, 2026' पर चर्चा में भाग लेते हुए यह दावा भी किया कि सरकार विधेयक को लेकर जल्दबाजी दिखा रही है क्योंकि वह जाति जनगणना के आंकड़ों के आधार पर परिसीमन नहीं चाहती।

Advertisement

डिंपल ने कहा, ''सपा चाहती है कि इसमें ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) और अल्पसंख्यक महिलाओं को भी अलग से आरक्षण मिले...।'' सपा सांसद ने कहा कि सरकार का लक्ष्य जाति जनगणना के आंकड़े सामने आने से पहले, 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन करना है।

Advertisement

यह भी पढ़ें:Women Reservation Bill Debate: शशि थरूर का सरकार पर हमला, कहा- परिसीमन ‘राजनीतिक नोटबंदी’ साबित होगी

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा 2023 में महिला आरक्षण विधेयक लेकर आई तो उसकी सरकार पूर्ण बहुमत से सहयोगियों के भरोसे हो गई और अब वह दोबारा यह विधेयक लेकर आई है तो 2029 में उसकी सरकार जाने वाली है। डिंपल ने सत्तारूढ़ भाजपा पर आरोप लगाया, ''आप महिला आरक्षण का मुखौटा पहने हुए हैं और परिसीमन से अपने आप को सशक्त करना चाहते हैं।'' कृपया इस पर ट्रेंडिंग हेडिंग, सबहेड, मेटा व कीवर्ड दें

Advertisement
×