Diljit Threat by Pannu : 'जितने झंडे दिखाने हैं, दिखाते रहो'... दिलजीत की फटकार के बाद 'ऑरा टूर' पर मंडराया खतरा, पन्नू ने दी धमकी
Diljit Threat by Pannu : सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ) के नेता और खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी कर पंजाबी गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि उनका संगठन अमेरिका में होने वाले दिलजीत...
Diljit Threat by Pannu : सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ) के नेता और खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी कर पंजाबी गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि उनका संगठन अमेरिका में होने वाले दिलजीत के शो का विरोध करेगा।
इस बयान के बाद मामला और गरम हो गया है। हालांकि, दिलजीत की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। दरअसल, ववाद तब शुरु हुआ जब दिलजीत के कैलगरी में हुए ‘ऑरा टूर’ कॉन्सर्ट के दौरान कुछ लोगों ने खालिस्तान समर्थक झंडे लहराने शुरू कर दिए। माहौल बिगड़ता देख दिलजीत ने तुरंत स्टेज से ही इस पर रिएक्ट किया।
उन्होंने साफ कहा कि जितने झंडे दिखाने हैं, दिखाते रहो। गायक ने कहा कि अगर ये तत्व कोई बाधा डाल रहे हैं, तो उन्हें कार्यक्रम स्थल से बाहर निकाल देना चाहिए।दिलजीत ने प्रदर्शनकारियों को समझाते हुए माहौल शांत रखने की अपील की और फोकस म्यूजिक पर रखने को कहा। उनकी बात सुनकर भीड़ भी उनके समर्थन में उतर आई और तालियां बजाईं।
दिलजीत ने साफ कहा कि जब भी उन्हें मौका मिलता है, वे पंजाब के बारे में जरूर बात करते हैं। साथ ही उन्होंने आलोचना का जवाब देते हुए कहा, "मेरा काम चैरिटी करना नहीं है, लेकिन मैं हर प्लेटफॉर्म पर पंजाब को जरूर रिप्रेजेंट करता हूं।" उन्होंने कहा कि उनका मकसद लोगों को जोड़ना और एंटरटेन करना है, न कि किसी विवाद या राजनीति में पड़ना।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पन्नू ने दिलजीत पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अमिताभ बच्चन के पैर छूने की घटना से 1984 के सिख दंगों के पीड़ितों का अपमान हुआ है। इस संगठन ने यह भी दावा किया कि 31 अक्टूबर 1984 को अमिताभ बच्चन ने “खून का बदला खून” जैसे नारे देकर भीड़ को उकसाया था। हालांकि, इन आरोपों को अमिताभ पहले ही खारिज कर चुके हैं।

