Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

नशे के खिलाफ आवाज उठाई तो मिली मौत? गुलजार सिंह मामले में कांग्रेस का बड़ा आरोप, मंत्री चीमा को बर्खास्त करने की मांग

सवाल पूछने वाले को आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया, मंत्री चीमा को बर्खास्त किया जाए: कांग्रेस

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
जयराम रमेश। फ़ाइल फ़ोटो
Advertisement

Punjab Farmer Suicide : कांग्रेस ने पंजाब में नशे के मुद्दे पर सवाल उठाने वाले एक व्यक्ति की कथित आत्महत्या को लेकर मंगलवार को राज्य की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ''इस मामले से संबंधित'' वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा को तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने दावा किया कि गुलजार सिंह पर सच बोलने के लिए माफी मांगने का दबाव बनाया गया था।

कांग्रेस का आरोप है कि नशे के कारण अपने बेटे की बर्बादी का दर्द बयां करने और चीमा से खुलेआम नशा बिकने को लेकर सवाल पूछने वाले गुलजार सिंह को आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया। इस आरोप पर आम आदमी पार्टी और चीमा की तरफ से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि मृतक पिता ने स्पष्ट रूप से कहा था कि उनकी मौत के लिए मंत्री चीमा जिम्मेदार हैं। कांग्रेस नेता ने कहा, ''अगर आप सरकार नशा माफियाओं से नहीं मिली है तो संबंधित मंत्री की तुरंत बर्खास्तगी होनी चाहिए।'' उन्होंने आरोप लगाया, ''सत्ता के अहंकार में आप नेता भूल गए हैं कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि होती है। यह शर्मनाक है कि जो सरकार नशे को पूरी तरह खत्म करने के वादे के साथ आई थी, वह आज सवाल पूछने वालों की बलि ले रही है।''

Advertisement

रमेश ने कुछ दिन पहले पंजाब पुलिस द्वारा एक नौजवान मोहनजीत शेरों को कथित तौर पर प्रताड़ित किए जाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शेरों ने नशे के मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यक्रम में विरोध किया था। कांग्रेस महासचिव ने कहा, ''जनता सब देख रही है। हर जुल्म और अहंकार का हिसाब देना ही होगा।''

Advertisement
×