Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Dhurandhar Dispute : विदेशों में धुरंधर बैन पर IMPPA का पीएम को पत्र, कहा- खतरे में फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन

आईएमपीपीए ने मोदी से 'धुरंधर' पर प्रतिबंध के खिलाफ हस्तक्षेप की अपील की

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Dhurandhar Dispute : इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (आईएमपीपीए) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फिल्म धुरंधर पर संयुक्त अरब अमीरात और पश्चिम एशिया के कई अन्य देशों द्वारा लगाए गए 'एकतरफा' प्रतिबंध को लेकर हस्तक्षेप करने की अपील की है। आईएमपीपीए ने प्रतिबंध को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन बताया है।

प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में आईएमपीपीए ने कहा कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से प्रमाणपत्र मिलने के बावजूद फिल्म को संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत, कतर, ओमान और सऊदी अरब में प्रतिबंधित किया गया है। आईएमपीपीए ने पत्र में कहा कि हम आपसे विनम्र निवेदन करते हैं कि उक्त देशों द्वारा फिल्म 'धुरंधर' पर लगाए गए एकतरफा और अनुचित प्रतिबंध के संबंध में हस्तक्षेप करें।

Advertisement

आईएमपीपीए ने कहा, "हमारे सदस्य निर्माता ने यह फिल्म बनाई है और सीबीएफसी से प्रमाणन मिलने के बाद फिल्म को रिलीज किया है। उक्त देशों द्वारा लगाया गया प्रतिबंध हमारे सदस्य की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन है।" यह पत्र पिछले महीने आई उन खबरों के बाद लिखा गया है, जिनमें कहा गया था कि “धुरंधर” को खाड़ी देशों में प्रतिबंधित कर दिया गया है।

Advertisement

यह पत्र केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव और विदेश मंत्री एस जयशंकर को भी भेजा गया है। निर्देशक आदित्य धर द्वारा लिखित और निर्देशित 'धुरंधर' जासूसी पर आधारित एक रोंमाचक फिल्म है। फिल्म कंधार विमान अपहरण, 2001 संसद हमला और 26/11 मुंबई हमलों जैसी भू-राजनीतिक और आतंकी घटनाओं की पृष्ठभूमि पर आधारित खुफिया अभियानों की कहानी है।

Advertisement
×