Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

DGCA Airlines Notice : नियम उल्लंघन पर सख्त DGCA, 2 साल में एयरलाइंस को भेजे गए 352 नोटिस

डीजीसीए ने नियमों के उल्लंघन के लिए विमानन कंपनियों को 352 कारण बताओ नोटिस जारी किए

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो।
Advertisement

Airlines Notice : सरकार ने सोमवार को राज्यसभा को बताया कि विमानन नियामक डीजीसीए ने पिछले दो साल में विभिन्न उल्लंघनों के लिए एयरलाइन कंपनियों को 352 कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।

सरकार द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार एक जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2025 के दौरान इंडिगो और एअर इंडिया को क्रमशः 98 व 84 कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। नागर विमानन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने एक सवाल के लिखित जवाब में उच्च सदन को यह जानकारी दी।

Advertisement

आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि के दौरान नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एअर इंडिया एक्सप्रेस को 65, स्पाइसजेट को 45, अकासा एयर को 17, सरकारी स्वामित्व वाली एलायंस एयर को 23, फ्लाई बिग को 12, एआईएक्स कनेक्ट को 7 और स्टार एयर को एक कारण बताओ नोटिस जारी किए।

Advertisement

मोहोल ने बताया कि कुल 352 कारण बताओ नोटिस जारी किए गए, जिनमें से 139 नोटिस के संबंध में संबंधित विमानन कंपनियों पर जुर्माना लगाया गया। 113 मामलों में महानिदेशालय द्वारा चेतावनी जारी की गई, जबकि 7 मामलों में संतोषजनक जवाब प्राप्त हुए।

Advertisement
×