Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

खुफिया इनपुट के बावजूद नहीं चेता प्रशासन.... राहुल गांधी को काला झंडा दिखाने की कोशिश, कांग्रेस ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

पहले ही दी थी सूचना... राहुल गांधी के विरोध की कोशिश पर कांग्रेस ने प्रशासन को घेरा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Congress Black Flag Protest : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के यहां आनंद भवन से बाहर निकलते समय कुछ लोगों ने उन्हें कथित तौर पर काला झंडा दिखाने का प्रयास किया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हालांकि यह प्रयास विफल कर दिया।

कांग्रेस के स्थानीय नेता इरशाद उल्ला ने यह जानकारी देते हुए बताया, "जब राहुल गांधी शाम को केपी ग्राउंड में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आनंद भवन से रवाना हो रहे थे तो कुछ लोगों ने उन्हें काला झंडा दिखाने का प्रयास किया, जिसे हम लोगों ने विफल कर दिया।"

Advertisement

उन्होंने इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और खुफिया एजेंसी पर गंभीर सवाल खड़े किए। इरशाद ने दावा किया कि पार्टी ने इस विरोध प्रदर्शन और काले झंडे की आशंका की सूचना पहले ही खुफिया विभाग को दे दी थी, इसके बावजूद प्रशासन ने कोई संज्ञान नहीं लिया। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से पुलिस और प्रशासन की विफलता है।

Advertisement

Advertisement
×