Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Delimitation Controversy: प्रियंका गांधी बोलीं- महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन योजना का समर्थन करना संभव नहीं

Delimitation Controversy: लोकसभा घटनाक्रम को बताया लोकतंत्र और विपक्ष की जीत; 2023 कानून तुरंत लागू करने की मांग

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पत्रकारों से बातचीत करतीं प्रियंका गांधी। ट्रिब्यून
Advertisement

Delimitation Controversy:  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को कमजोर करने और संघीय ढांचे को बदलने की सरकार की “साजिश” संसद में विफल हो गई।

उन्होंने लोकसभा में हुए हालिया घटनाक्रम को लोकतंत्र और विपक्षी एकता की बड़ी जीत बताया। प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा महिला आरक्षण के मुद्दे का इस्तेमाल कर स्थायी रूप से सत्ता में बने रहना चाहती थी, लेकिन उसकी रणनीति सफल नहीं हो सकी।

Advertisement

पत्रकारों से बातचीत करतीं प्रियंका गांधी। ट्रिब्यून

प्रियंका गांधी ने साफ कहा कि विपक्ष महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं है, लेकिन इसे परिसीमन (Delimitation) योजना से जोड़ना स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा, “विपक्ष के लिए महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन योजना का समर्थन करना संभव नहीं है। अगर सरकार वास्तव में गंभीर है, तो उसे 2023 के महिला आरक्षण कानून को तुरंत लागू करना चाहिए।”

Advertisement

पत्रकारों से बातचीत के लिए आतीं प्रियंका गांधी। ट्रिब्यून

उन्होंने यह भी कहा कि यदि सरकार 2023 के कानून को लागू करती है, तो सभी विपक्षी दल उसका समर्थन करेंगे। साथ ही उन्होंने भाजपा पर परिसीमन के मुद्दे पर भरोसा न करने की बात कही और आरोप लगाया कि इसका इस्तेमाल राजनीतिक लाभ के लिए किया जा सकता है।

पत्रकारों से बातचीत करतीं प्रियंका गांधी। ट्रिब्यून

कांग्रेस नेता ने कहा कि देश की जनता मौजूदा हालात से परेशान है और सरकार की नीतियों को समझ चुकी है। उन्होंने दावा किया कि अब लोग सरकार के “बहकावे” में नहीं आएंगे।

पत्रकारों से बातचीत करतीं प्रियंका गांधी। ट्रिब्यून

इस पूरे विवाद के बीच महिला आरक्षण का मुद्दा एक बार फिर राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में आ गया है, जहां सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बयानबाजी जारी है।

पत्रकारों से बातचीत करतीं प्रियंका गांधी, साथ हैं जयराम रमेश। ट्रिब्यून

Advertisement
×