Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Delhi Weather Forecast : गर्मी के बीच मौसम ने ली करवट, दिल्ली में गरज-बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की आशंका

दिल्ली में बादल छाए रहने का अनुमान, वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Delhi Weather Forecast : दिल्ली में शुक्रवार की सुबह धूल भरी आंधी चली और बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने बारिश और गरज के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 3.6 डिग्री अधिक है। राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है।

Advertisement

स्टेशनवार आंकड़ों से पता चला कि पालम में न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक है। लोधी रोड पर तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक था, जबकि रिज पर 20.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक था। आयानगर में भी तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक था। मौसम विभाग ने शनिवार को तेज हवाओं के साथ गरज और बारिश का अनुमान जताया है।

Advertisement

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 221 दर्ज किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई 'अच्छा', 51-100 के बीच 'संतोषजनक', 101-200 के बीच 'मध्यम', 201-300 के बीच 'खराब', 301-400 के बीच 'अत्यंत खराब' और 401-500 के बीच एक्यूआई को 'गंभीर' माना जाता है।

Advertisement
×