Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Delhi Swine Flu Alert : दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता कहर, 24 घंटे में H1N1 के 166 नए केस; अस्पतालों को दिए अहम निर्देश

दिल्ली में एच1एन1 के 166 नए मामले आए, कुल संख्या 2,612 हुई

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो। iStock
Advertisement

Delhi Swine Flu Alert : दिल्ली में बीते 24 घंटे में एच1एन1 के 166 मामलों की पुष्टि हुई जिसके बाद स्वाइन फ्लू के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2612 पहुंच गई है। सरकार के आंकड़ों से यह जानकारी मिली। आंकड़ों के अनुसार, इन्फ्लुएंजा-ए के मामलों की कुल संख्या भी बढ़कर 3,300 हो गई है जो बुधवार को 3,177 थी। अधिकारियों ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने वीरवार को इंदिरा गांधी अस्पताल का दौरा किया और एच1एन1 और मौसमी इन्फ्लूएंजा के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए तैयारियों की समीक्षा की।

अपने दौरान के दौरान, मंत्री ने अस्पताल की फ्लू प्रबंधन व्यवस्था का जायजा लिया, जिसमें पृथक बिस्तर, आपातकालीन सेवाएं, जांच संबंधी बुनियादी ढांचे, दवाओं की उपलब्धता और कर्मचारियों की तैनाती शामिल थी। अधिकारियों ने कहा कि इन्फ्लूएंजा रोगियों के लिए पृथक बिस्तरों के साथ-साथ अस्पताल में एक समर्पित फ्लू क्लिनिक शुरू किया गया है। मंत्री के दौरे से एक दिन पहले दिल्ली सरकार के अस्पतालों को आपातकालीन सेवाओं को मजबूत करने और पृथक बिस्तर, डॉक्टरों, जांच संबंधी सुविधाओं, दवाओं और अन्य आवश्यक संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया था।

Advertisement

सभी अस्पतालों को निर्देश दिया गया कि वे कम से कम पांच पृथक बिस्तर तैयार रखें, जबकि बड़े अस्पतालों को इन्फ्लूएंजा और वेक्टर-जनित बीमारियों के मामलों के प्रबंधन के लिए 10 या उससे ज़्यादा पृथक बिस्तर सुनिश्चित करने को कहा गया है। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को एन1एच1 के 138 मामले सामने आए थे। इस बीच एक निजी अस्पताल में पल्मोनोलॉजी के डॉक्टर मोहित भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में वर्तमान एच1एन1 के मामले में वृद्धि खासी है, लेकिन लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। भारद्वाज ने कहा कि इस वर्ष एक बदलाव देखने में आ रहा है। उनके मुताबिक, राजधानी में फैल रहे इन्फ्लुएंजा के प्रमुख प्रकार के रूप में एच1एन1 ने एच3एच2 (इन्फ्लुएंजा का उप प्रकार) को पीछे छोड़ दिया है।

Advertisement

Advertisement
×