Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Delhi Slum Fire : तकिया काले खां में आग से 30 झुग्गियां जलकर खाक

दमकल की 24 गाड़ियों ने पाया आग पर काबू, कोई हताहत नहीं

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फ़ाइल फ़ोटो
Advertisement

Delhi Slum Fire : मध्य दिल्ली के तकिया काले खां इलाके में सोमवार देर रात भीषण आग लगने से कम से कम 30 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

दिल्ली दमकल सेवा के अनुसार आग लगने की सूचना सोमवार रात 11:22 बजे मिली। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल की कुल 24 गाड़ियों को मौके पर लगाया गया।

Advertisement

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद रात 12:55 बजे आग पर काबू पा लिया गया। इसके बाद एहतियात के तौर पर प्रशीतन (कूलिंग) अभियान जारी रखा गया, ताकि दोबारा आग भड़कने की आशंका न रहे।

Advertisement

आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। संबंधित एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। आग से झुग्गियों में रहने वाले लोगों का घरेलू सामान और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया।

Advertisement
×