Delhi SIR : दिल्ली SIR पर नया आदेश, घर-घर सत्यापन और ड्राफ्ट लिस्ट की तारीखें बदलीं, चुनाव आयोग ने बढ़ाई समयसीमा
दिल्ली में एसआईआर की समयसीमा बढ़ी, 19 अक्टूबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची
Advertisement
Delhi SIR : निर्वाचन आयोग ने दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की समयसीमा को बुधवार को आगे बढ़ा दिया और अब राष्ट्रीय राजधानी में अंतिम मतदाता सूची 19 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखे एक पत्र में आयोग ने कहा कि मतदाता सूची के मसौदे का प्रकाशन अब पांच अगस्त के बजाय 17 अगस्त को किया जाएगा।
इसी तरह, घर-घर जाकर सत्यापन करने की प्रक्रिया अब आठ अगस्त तक जारी रहेगी, जो पहले 29 जुलाई तक के लिए निर्धारित थी। दिल्ली एसआईआर के तीसरे चरण का हिस्सा है, जिसे 14 मई को शुरू किया गया था। तीसरा चरण पूरा होने के बाद, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को छोड़कर पूरे देश में एसआईआर की प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी। अतीत में विभिन्न कारणों से एसआईआर के कार्यक्रमों में अक्सर बदलाव देखने को मिले हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
×

