Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Delhi Rain Alert : दिल्लीवासियों को मिलेगी गर्मी से राहत... बारिश-तूफान को लेकर जारी अलर्ट

दिल्ली में न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि : सोमवार, मंगलवार के लिए बारिश का अलर्ट

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Delhi Rain Alert : राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार और मंगलवार के लिए 'येलो' अलर्ट जारी करते हुए गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। दिल्ली के सफदरजंग मौसम केंद्र में अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो एक दिन पहले के तापमान से 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक और सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शुक्रवार की तुलना में 1.2 डिग्री अधिक है लेकिन सामान्य से 1.3 डिग्री कम भी है। दिल्ली के अन्य मौसम केंद्रों में भी तापमान में इसी तरह की वृद्धि देखी गई।

पालम में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो शुक्रवार के तापमान से 1.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले की तुलना में 2.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। लोधी रोड में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो एक दिन पहले के तापमान की तुलना में 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है जबकि न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो शुक्रवार से 1.8 डिग्री अधिक था। इसके अलावा रिज में न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो एक दिन पहले के तापमान की तुलना में क्रमश: 1.5 डिग्री सेल्सियस और दो डिग्री सेल्सियस अधिक है।

Advertisement

इस बीच, आईएमडी ने सोमवार और मंगलवार के लिए 'येलो' अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, ''रविवार से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। दिल्ली में सोमवार और मंगलवार को गरज-चमक के साथ बहुत हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलने की संभावना है। हवा की गति 50 किमी प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है।'' आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार तक अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Advertisement

इस बीच, दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में रही और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शनिवार को शाम चार बजे तक 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 116 (मध्यम) दर्ज किया गया, जबकि शुक्रवार को इसी समय 24 घंटे का औसत एक्यूआई 100 (संतोषजनक) दर्ज किया गया था। सीपीसीबी के अनुसार, एक्यूआई शून्य से 50 के बीच 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है। दिल्ली के लिए वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली (एक्यूईडब्ल्यूएस) ने अगले कुछ दिनों तक एक्यूआई के 'मध्यम' श्रेणी में ही रहने का पूर्वानुमान जताया है।

Advertisement
×