Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

साइबर फ्राॅड दिल्ली पुलिस ने 55 लोग किए गिरफ्तार

एक माह के अभियान में 4.84 करोड़ रुपये बरामद, 1.55 करोड़ फ्रीज

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

दिल्ली पुलिस ने एक महीने तक चले अभियान के दौरान कई अंतर्राज्यीय साइबर धोखाधड़ी गिरोहों का भंडाफोड़ करते हुए 55 लोगों को गिरफ्तार किया और चोरी की गई राशि में से 4.84 करोड़ रुपये बरामद किए, जबकि 1.55 करोड़ रुपये ‘फ्रीज’ किए गए।

पुलिस ने बताया कि वित्तीय लेन-देन के विश्लेषण और कई राज्यों में समन्वित क्षेत्रीय अभियानों के बल पर सफलता मिली। पुलिस बयान में कहा गया, ‘इस अवधि के दौरान अदालती आदेशों के माध्यम से पीड़ितों को लगभग 39 लाख रुपये वापस किए गए, जिससे फर्जी निवेश और ट्रेडिंग योजनाओं के लिए ‘डिजिटल अरेस्ट’ का उपयोग करके विभिन्न ऑनलाइन धोखाधड़ी में ठगे गए लोगों को आंशिक राहत मिली।’ अधिकारी ने बताया कि तमिलनाडु, महाराष्ट्र, झारखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और दिल्ली में छापेमारी किए जाने के बाद 55 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इन गिरफ्तारियों के साथ पुलिस ने जनवरी माह के दौरान 20 साइबर मामलों को सुलझाया और जांच के बाद 13 मामलों का निस्तारण कर दिया। पुलिस ने बताया कि जनकपुरी के एक सेवानिवृत्त केंद्रीय सरकारी कर्मचारी से ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी होने के बाद पूरी जांच शुरू की गई थी।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×