Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

'कॉकरोच चलो संसद' मार्च से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, जगह-जगह बैरिकेडिंग और सख्त चेकिंग; पुलिस ने बढ़ाई निगरानी

कॉजपा के संसद मार्च को देखते हुए पुलिस ने दिल्ली में सुरक्षा बढ़ाई

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Cockroach Chalo Sansad March : भूख हड़ताल पर बैठे जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को जबरदस्ती अस्पताल ले जाए जाने के बाद 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अभिजीत दीपके ने भूख हड़ताल शुरु कर दी है। इसी के साथ कॉकरोच पार्टी ने सोमवार को संसद मार्च निकालने का भी ऐलान किया है।

इसके बाद सोमवार को प्रस्तावित 'कॉकरोच जनता पार्टी' (कॉजपा) के संसद मार्च से पहले पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम के तहत 24 घंटे निगरानी और वाहनों की जांच को तेज कर दिया है। इसके अलावा अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किये जा रहे हैं। कानून-व्यवस्था बिगड़ने से रोकने के लिए पुलिस ने नयी दिल्ली जिले में घुसने के मुख्य रास्तों को उच्च सुरक्षा क्षेत्र में बदल दिया है, जहां मजबूत बैरिकेडिंग, गाड़ियों की सघन जांच तथा अधिक पुलिस चौकियां स्थापित की गई हैं।

Advertisement

Advertisement

पुलिस के एक वरिष्ठ सूत्र ने बताया कि 20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मॉनसून सत्र के पहले दिन प्रस्तावित 'चलो संसद' मार्च को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कॉजपा ने अभी तक प्रस्तावित संसद मार्च के लिए अनुमति नहीं मांगी है। अगर आयोजक अनुमति के लिए आवेदन भी करते हैं, तो भी इसकी संभावना कम है कि उन्हें अनुमति मिलेगी, क्योंकि उस समय संसद का मॉनसून सत्र चल रहा होगा और संसद के आसपास सुरक्षा प्रोटोकॉल अपने उच्चतम स्तर पर होंगे।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस संसद की ओर किसी भी अनधिकृत मार्च की इजाजत न देने के प्रति दृढ़ है और यह सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जा रहे हैं कि प्रदर्शनकारियों को उच्च सुरक्षा क्षेत्र तक पहुंचने से पहले ही रोक दिया जाए। नयी दिल्ली जिले में आने वाले हर वाहन की कड़ाई से जांच की जाएगी। अहम जगहों पर अतिरिक्त बैरिकेड लगाए गए हैं, निगरानी बढ़ाई गई है और पुलिसकर्मियों को नयी दिल्ली, मध्य दिल्ली और उत्तरी दिल्ली में 24 घंटे कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement
×