Delhi Murder News : दिल्ली में खौफनाक वारदात; महिला समेत तीन मासूमों की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस
दिल्ली के बाहरी इलाके में एक महिला और तीन बच्चों की हत्या
Advertisement
Delhi Murder News : बाहरी दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में बुधवार को एक महिला और उसके तीन नाबालिग बच्चों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस को हत्या में महिला के पति का हाथ होने का संदेह है।
पुलिस ने बताया कि यह घटना चंदन पार्क इलाके में हुई, जहां महिला और उसके तीन बच्चों के शव उनके घर के अंदर मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला के पति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और तीनों बच्चों का गला काट दिया और मौके से फरार हो गया।
Advertisement
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा की एक टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञों को घटनास्थल पर भेजा गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ताकि मौत के सही कारण का पता लगाया जा सके। अधिकारी ने कहा, "मामले की जांच जारी है। आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।"
Advertisement
Advertisement
×

