Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Delhi Liquor Policy Case : केजरीवाल-सिसोदिया के बरी होने पर सीएम मान ने मोदी सरकार को घेरा, कहा- सत्य की हमेशा जीत होती है

सत्य की हमेशा जीत होती है : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केजरीवाल के बरी होने पर कहा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Delhi Liquor Policy Case : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आबकारी नीति मामले में अदालत द्वारा बरी किए जाने का स्वागत करते हुए कहा कि सत्य की हमेशा जीत होती है।

दिल्ली की एक अदालत ने आबकारी नीति मामले में केजरीवाल और सिसोदिया को बरी कर दिया तथा केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दाखिल आरोपपत्र का संज्ञान लेने से इनकार कर दिया। इन दोनों नेताओं के अलावा इस मामले में 21 अन्य लोगों को भी बरी कर दिया गया। सीएम मान ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ''सत्य की हमेशा जीत होती है। दिल्ली की माननीय अदालत ने शराब घोटाले के मामले में 'आप' सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बरी कर दिया है।''

Advertisement

माननीय अदालत के इस फैसले से सच्चाई सामने आ गई है। समय के साथ अन्य सभी मामलों में भी सच्चाई सामने आ जाएगी।'' आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब इकाई के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने दिल्ली की अदालत के फैसले का स्वागत किया और भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर पार्टी को बदनाम करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया।

Advertisement

अरोड़ा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि कहावत है कि 'न्याय में देर हो सकती है, लेकिन अंधेर नहीं'। अरविंद केजरीवाल जी, मनीष सिसोदिया जी और अन्य सभी को दिल्ली के तथाकथित शराब घोटाले के झूठे, मनगढ़ंत और झूठ से भरे मामले में माननीय अदालत द्वारा बरी कर दिया गया है, जिससे एक बार फिर यह साबित हो गया है कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की एजेंसियों ने आम आदमी पार्टी की ईमानदारी की राजनीति को बदनाम करने और नुकसान पहुंचाने के लिए यह सब किया था। उन्होंने कहा कि देश की जनता आने वाले दिनों में साजिशकर्ताओं को मुंहतोड़ जवाब देगी।

Advertisement
×