Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Delhi Liquor Policy Case : केजरीवाल-सिसोदिया को क्लीन चिट मिलने पर आप नेताओंं ने मनाया जश्न, कहा- सत्य और संविधान की हुई जीत

'सत्यमेव जयते' : 'आप' नेताओं ने केजरीवाल, सिसोदिया को अदालत से मिली राहत पर कहा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
दिल्ली शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल को अदालत से राहत मिलने के बाद आप कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल के आवास पर जश्न मनाया। ट्रिब्यून फोटो
Advertisement

Delhi Liquor Policy Case : आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं ने शुक्रवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आबकारी नीति मामले में अदालत द्वारा बरी किए जाने को सत्य और संविधान की जीत बताया। सिसोदिया ने इस फैसले को संवैधानिक मूल्यों की पुष्टि बताया।

दिल्ली शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल को अदालत से राहत मिलने के बाद आप कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल के आवास पर जश्न मनाया। ट्रिब्यून फोटो
दिल्ली शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल को अदालत से राहत मिलने के बाद आप कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल के आवास पर जश्न मनाया। ट्रिब्यून फोटो

दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री सिसोदिया ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''भाजपा और उनकी सभी एजेंसियों द्वारा हमें बेईमान साबित करने के तमाम प्रयासों के बावजूद आज यह साबित हो गया है कि अरविंद केजरीवाल-मनीष सिसोदिया कट्टर ईमानदार हैं।'' दिल्ली की एक अदालत ने आबकारी नीति मामले में केजरीवाल और सिसोदिया को बरी कर दिया और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दाखिल आरोपपत्र का संज्ञान लेने से इनकार कर दिया।

Advertisement

दिल्ली शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल को अदालत से राहत मिलने के बाद आप कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल के आवास पर जश्न मनाया। ट्रिब्यून फोटो
दिल्ली शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल को अदालत से राहत मिलने के बाद आप कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल के आवास पर जश्न मनाया। ट्रिब्यून फोटो

इन दोनों नेताओं के अलावा इस मामले में 21 अन्य लोगों को भी बरी कर दिया गया। 'आप' के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि अदालत के फैसले ने पार्टी के रुख को सही साबित किया है। उन्होंने 'एक्स' पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि यह मामला 'आप' नेतृत्व को बदनाम करने की साजिश का हिस्सा था। उन्होंने पार्टी नेताओं द्वारा भुगती गई कारावास की अवधि का उल्लेख भी किया।

Advertisement

दिल्ली शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल को अदालत से राहत मिलने के बाद आप कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल के आवास पर जश्न मनाया। ट्रिब्यून फोटो
दिल्ली शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल को अदालत से राहत मिलने के बाद आप कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल के आवास पर जश्न मनाया। ट्रिब्यून फोटो

'आप' नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, ''भाजपा सरकार के पास सब कुछ है, वह इतने सारे राज्यों में सत्ता में है, फिर भी उसे छोटी-सी दिल्ली सरकार से समस्या हो गई।'' उन्होंने आरोप लगाया कि इन झूठे मुकदमों के जरिए ईमानदार लोगों को दिन-रात बदनाम किया जाता है। 'आप' विधायक कुलदीप सिंह ने 'सत्यमेव जयते' का हवाला देते हुए अदालत के आदेश को सच की जीत बताया।

वहीं, चंडीगढ़ में पंजाब के मंत्री अमन अरोड़ा ने केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को मिली शराब घोटाले में राहत पर कहा कि सच्चाई को खत्म नहीं किया जा सकता क्योंकि जैसे आज स्पेशल कोर्ट ने बड़ी राहत दी है उसमें देखे तो सच्चाई की जीत हुई है। अरोड़ा ने कहा कि आप की बड़ी जीत है और यह पहली बार हुआ है कि सिटिंग सीएम को और उनकी छवि को बदनाम करने के लिए फंसाया गया।

Advertisement
×