Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

दिल्ली में 'ट्रिपल इंजन' सरकार, फिर भी कोई जवाबदेही नहीं; सत्य निकेतन हादसे पर भड़के राहुल गांधी, मोदी सरकार पर साधा निशाना

‘ट्रिपल इंजन’ सरकार पर राहुल गांधी का तंज, सत्य निकेतन हादसे को लेकर उठाए जवाबदेही पर सवाल

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी। फ़ाइल फ़ोटो
Advertisement

Delhi Building Collapse : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना को लेकर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि 'ट्रिपल इंजन' सरकार होने के बावजूद नीयत की लाचारी है तथा कोई जवाबदेही भी नहीं हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर पलटवार करते हुए कि यह भी कहा कि जवाबदेही की मांग करने वालों को प्रधानमत्री द्वारा ''दिमागी नक्सल'' और ''नाराज़ फूफा'' जैसे अपमानजनक तमगों से नवाजकर चुप कराने का प्रयास किया जाता है।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ''हर बार भाजपा सरकार का वही शर्मनाक पैटर्न है, हादसों से पहले रोकथाम नहीं, उनके बाद बयानबाज़ी होती है, कुछ छोटे अफसरों पर ज़िम्मेदारी मढ़ दी जाती है, और असली गुनहगार जवाबदेही मुक्त रहते हैं। सत्य निकेतन में छात्रों की रिहायश वाली इमारत का गिरना कोई अकेली त्रासदी नहीं है।''

Advertisement

राहुल गांधी ने कहा, ''पिछले 4 महीनों में सैदुलाजाब में ऐसी त्रासदी में 6 लोगों की मौत हुई, हौज रानी में आग ने 22 जानें ले लीं। हर बार जिंदगियां, सपने और अरमान मलबे में दबते हैं और हर बार कार्रवाई गायब रहती है।'' कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि जवाबदेही की मांग करने वालों को अपमानजनक तमगों के जरिए शर्मिंदा और बदनाम कर चुप कराने की कोशिश की जाती है।

Advertisement

उन्होंने कहा, ''जवाबदेही मांगने पर प्रधानमंत्री खुद आपको दिमागी नक्सल, नाराज़ फूफा जैसे अपमानजनक तमगे दे देते हैं - मकसद, सवाल पूछने वालों को शर्मिंदा करो, बदनाम करो और चुप करा दो। 12 साल में ये सरकार दुनिया भर की बातें कर के आपको गोल-गोल घुमाती रही, लेकिन मुद्दे की बात नहीं की। दिल्ली में ''ट्रिपल इंजन'' सरकार है, तो अब किस बात से लाचार है? लाचारी नीयत की है क्योंकि जहां नीयत नहीं होती, वहां जवाबदेही भी नहीं होती।'' राहुल गांधी ने 'टीना' (देयर इज नो अकाउंटबिलिटी) हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए यह भी कहा कि कोई जवाबदेही नहीं है।

Advertisement
×