Delhi Fire Tragedy : उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में डीएमआरसी क्वार्टर की इमारत में आग, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत
Delhi Fire Tragedy : उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में Delhi Metro Rail Corporation के आवासीय परिसर की एक इमारत में सोमवार देर रात लगी आग में एक दंपति और उनकी 10 वर्षीय बेटी की मौत हो गई। दिल्ली...
Delhi Fire Tragedy : उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में Delhi Metro Rail Corporation के आवासीय परिसर की एक इमारत में सोमवार देर रात लगी आग में एक दंपति और उनकी 10 वर्षीय बेटी की मौत हो गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार, मृतकों की पहचान अजय कुमार 42, उनकी पत्नी नीलम 38 और बेटी जाह्नवी के रूप में हुई है। आग लगने की सूचना रात 2 बजकर 39 मिनट पर मिली, जिसके बाद दमकल की 5 गाड़ियों को तुरंत मौके पर भेजा गया।
आग डीएमआरसी क्वार्टर परिसर की इमारत की 5वीं मंजिल पर लगी थी। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक परिवार के तीनों सदस्यों की दम घुटने और झुलसने से मौत हो चुकी थी। शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि धुआं तेजी से फैलने के कारण वे समय पर बाहर नहीं निकल सके। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

