Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Delhi Fire Accident : 21 मौतों के बाद बड़ा एक्शन, होटल मालिक व उसकी पत्नी गिरफ्तार; LOC जारी

ज रानी इलाके में स्थित फ्लोरिश स्टे बी एंड बी में आग लग गई

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Delhi Fire Accident : दिल्ली पुलिस ने मालवीय नगर स्थित उस होटल के मालिक लवकेश बजाज को गिरफ्तार कर लिया है, जहां बुधवार को भीषण आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई थी। दक्षिण दिल्ली के घनी आबादी वाले हौज रानी इलाके में स्थित 'फ्लोरिश स्टे बीएंडबी' में आग लगने के कुछ घंटों बाद बजाज को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने इससे पहले बजाज और उसकी पत्नी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। इलाके की एक भीड़भाड़ वाली गली में स्थित होटल में आग लग गई, जो कथित तौर पर बिना अग्नि संबंधी अनापत्ति प्रमाण (NOC) के चल रहा था।

Advertisement

इस आग में कम से कम 21 लोग मारे गए, जिनमें 10 भारतीय, नौ अफ्रीकी नागरिक और तुर्कमेनिस्तान के दो नागरिक शामिल है। आग लगने के बाद कम से कम 58 लोगों को इमारत से निकाला गया और उन्हें अस्पतालों में ले जाया गया, जिनमें से 21 लोगों की मौत हो गई थी।

Advertisement

पुलिस ने गैर इरादतन हत्या और भारतीय न्याय संहिता की अन्य संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस प्रतिष्ठान से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की जांच कर रही है।

Advertisement
×