Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Delhi Crime : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े वकील की कार पर चलाई गईं गोलियां, CCTV फुटेज की जांच

घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े एक वकील की कार पर राष्ट्रीय राजधानी के कश्मीरी गेट स्थित अंतरराज्यीय बस टर्मिनस (आईएसबीटी) के पास अज्ञात हमलावरों ने मंगलवार को कथित तौर पर गोलीबारी की। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार, इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। पुलिस ने बताया कि उन्हें इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है और वह विवरणों की पुष्टि कर रही है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कई टीम घटनास्थल पर भेजी गई हैं और घटनाक्रम का पता लगाने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×