Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Delhi Crime: नरेला में मर्डर से सनसनी; 15 कारतूस मिले, लेकिन हमलावर अब भी फरार

निवासियों ने सड़क अवरुद्ध कर दी और जिम्मेदार लोगों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक चित्र
Advertisement

राष्ट्रीय राजधानी के नरेला में एक जिम के निकट एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या किए जाने और घटनास्थल से 15 कारतूस बरामद होने के 48 घंटे से अधिक समय बाद दो अज्ञात हमलावर अभी भी फरार हैं।

पुलिस ने बताया कि नाहरी गांव के निवासी प्रमोद कुमार (42) को तीन सितंबर को सुबह लगभग 6:50 बजे बाकनेर में एक जिम के निकट दो लोगों ने कथित तौर पर कई गोलियां मारी थीं। पुलिस ने घटनास्थल से 15 कारतूस बरामद किए थे। मामले की जांच के लिए स्थानीय पुलिस और विशेष बलों के जवानों वाली चार टीम तैनात की गई हैं।

Advertisement

घटना के बाद कुमार के परिजनों और स्थानीय निवासियों ने सड़क अवरुद्ध कर दी और जिम्मेदार लोगों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि आरोपियों का पता लगाने के लिए टीम गठित कर दी गई हैं।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि जांचकर्ता हमलावरों की पहचान और उनकी गतिविधियों का पता लगाने के लिए इलाके की सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं और स्थानीय स्तर पर खुफिया जानकारी जुटा रहे हैं। अज्ञात लोगों के खिलाफ नरेला थाने में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 103(1), 109(1), 351(2) और 3(5) तथा शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Advertisement
×