Delhi Building Collapse : सत्य निकेतन इमारत का मालिक हरिराम गुप्ता भिवाड़ी से गिरफ्तार
मरम्मत के दौरान पांच मंजिला इमारत ढहने से सात लोगों की हुई थी मौत, पुलिस जांच में जुटी
Advertisement
Delhi Building Collapse : दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के पास सत्य निकेतन में ढही पांच मंजिला इमारत के मालिक हरिराम गुप्ता को राजस्थान के भिवाड़ी से गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि हरिराम गुप्ता को भिवाड़ी से पकड़ा गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
मरम्मत के दौरान ढही थी इमारत
दशकों पुरानी यह इमारत लड़कों के पेइंग गेस्ट आवास के रूप में इस्तेमाल हो रही थी। रविवार को मरम्मत का काम चल रहा था। इसी दौरान पांच मंजिला इमारत ढह गई। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। इसमें इमारत की स्थिति और हादसे से पहले चल रहे मरम्मत कार्य की भी जांच की जा रही है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
×

