Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Delhi Bridge Collapsed : दिल्ली में पुल हादसे के बाद सरकार सख्त, 48 घंटे में सच्चाई सामने लाने के लिए बनाई जांच समिति

रूप नगर पुल ढहने के मामले में तीन-सदस्यीय समिति 48 घंटे के भीतर रिपोर्ट पेश करेगी : प्रवेश वर्मा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Delhi Bridge Collapsed : दिल्ली सरकार ने उत्तरी दिल्ली के रूप नगर इलाके में मंगलवार को हुए पुल हादसे की जांच के लिए तीन-सदस्यीय समिति गठित की है। दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बताया कि समिति को 48 घंटे के भीतर रिपोर्ट सौंपनी होगी।

एक नाले पर बना 60 फुट लंबा यह पुल सुबह ढह गया, जिसमें एक महिला की मौत हो गई। सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण मंत्री सिंह ने राष्ट्रीय राजधानी के इसी प्रकार के सभी पुलों की सुरक्षा का आकलन करने के लिए उनका सुरक्षा आकलन का भी आदेश दिया है।

Advertisement

उन्होंने कहा, ''रूप नगर में मदर डेयरी के पास स्थित 'स्टील ट्रस फुट ओवरब्रिज' लगभग 33 साल पहले बनाया गया था और समय के साथ यह काफी खराब हो गया था। पुल का निरीक्षण मार्च 2025 की शुरुआत में किया गया था और इसे संरचनात्मक रूप से असुरक्षित पाया गया था। इस आकलन के आधार पर, अधिकारियों ने जुलाई 2025 में पुल को आम जनता के उपयोग के लिए बंद कर दिया था और आवश्यक प्रतिबंध लागू कर दिए थे।''

Advertisement

मंत्री ने आगे कहा, ''हमने सभी पहलुओं की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है, जिसमें संरचना की स्थिति और ढहने के कारणों की परिस्थितियां शामिल हैं। जांच के निष्कर्षों के आधार पर जिम्मेदारी तय की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।''

Advertisement
×