Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Delhi Bomb Threat : दिल्ली में कनॉट प्लेस से शाहदरा तक अलर्ट, 3 बैंक और 6 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

दिल्ली में तीन बैंकों और छह स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले; जांच जारी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Delhi Bomb Threat : दिल्ली के तीन बैंकों और छह स्कूलों को सोमवार को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई जिसके बाद कई सुरक्षा दलों को इन परिसरों में भेजा गया और व्यापक तलाश अभियान शुरू किया गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जिन बैंकों को धमकियां मिलीं उनमें कनॉट प्लेस स्थित एक्सिस बैंक की शाखा, भारतीय स्टेट बैंक की एम्स शाखा और पूर्वी दिल्ली के शाहदरा स्थित एसबीआई की शाखा शामिल हैं।

जिन छह स्कूलों को इसी तरह के धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए उनमें दिल्ली कैंट का आर्मी पब्लिक स्कूल, सलवान पब्लिक स्कूल, सरदार पटेल विद्यालय, जनकपुरी का मीरा पब्लिक स्कूल, रामजस पब्लिक स्कूल और राजेंद्र नगर का रामजस स्कूल शामिल हैं। डीएफएस के अनुसार, संस्थानों को ईमेल प्राप्त होने के बाद सुबह 8.20 बजे से बम की धमकियों से संबंधित कॉल आने शुरू हो गए।

Advertisement

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "स्थानीय पुलिस, बम निरोधक दस्ते, खोजी दल और दमकल विभाग की टीमों को तुरंत अलग-अलग स्थानों पर भेजा गया। विध्वंसक रोधी विस्तृत जांच चल रही है।" स्कूल परिसर में प्रशासन द्वारा ईमेल देखे जाने के तुरंत बाद एहतियात के तौर पर छात्रों और कर्मचारियों को बाहर निकाल लिया गया। अभिभावकों को सूचित कर दिया गया और उनसे नहीं घबराने का अनुरोध किया गया, जबकि सुरक्षा एजेंसियों ने परिसर में तलाशी शुरू कर दी।

Advertisement

अभिभावकों को भेजे गए एक संदेश में सरदार पटेल विद्यालय ने बताया कि सुबह स्कूल को धमकी मिली थी और आवश्यक सुरक्षा उपाय करने के लिए पुलिस टीमें परिसर में मौजूद है। विद्यालय ने यह भी बताया कि सभी छात्रों को सुरक्षित परिसर से बाहर निकाल लिया गया है। संदेश में कहा गया है कि परिसर को सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद जूनियर स्कूल के छात्रों के लिए कक्षाएं फिर से शुरू हो जाएंगी, जबकि वरिष्ठ कक्षाओं के छात्रों की परीक्षाएं सुरक्षा एजेंसियों से मंजूरी मिलने के बाद फिर से शुरू होंगी।

पुलिस ने बताया कि सुरक्षाकर्मी सभी प्रभावित स्कूलों और बैंक शाखाओं में कक्षाओं, गलियारों, प्रशासनिक भवनों, पार्किंग क्षेत्रों और आसपास के परिसरों का गहन निरीक्षण कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि अब तक किसी भी स्थान से कुछ भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है और ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच जारी है। ये घटनाएं शहर भर में बढ़ी हुई सतर्कता के बीच घटी हैं।

Advertisement
×