Delhi Air Pollution : गुनगुनी धूप पर भारी राजधानी का प्रदूषण, ‘खराब’ स्तर पर पहुंचा AQI
दिल्ली में गुनगुनी धूप निकली, वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में
Advertisement
Delhi Weather Forecast : दिल्ली शहर में वीरवार को सुबह गुनगुनी धूप निकली लेकिन वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में दर्ज की गई और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 201 रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शहर का न्यूनतम तापमान आज 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.4 डिग्री अधिक है।
मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 को 'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम', 201 से 300 को 'खराब', 301 से 400 को 'बहुत खराब' और 401 से 500 को 'गंभीर' श्रेणी में रखा जाता है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
×

