Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

डिग्री है, लेकिन नौकरी नहीं... राहुल गांधी ने छात्रों के बीच शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, रोजगार के भी उठाए मुद्दे

भारत के युवा देश की सबसे बड़ी ताकत: राहुल गांधी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Student Issues : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि भारत के युवा इस देश की सबसे बड़ी ताकत है और इनकी संभावना दुनिया में बेजोड़ हैं। राहुल ने यहां केपी ग्राउंड में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "आप भारत की ताकत और गर्व हो। जब मैं यह कहता हूं, मैं हर भारतीय नागरिक के बारे में बात कर रहा हूं।"

उन्होंने कहा, "मैं आज शाम आपसे आपके दर्द, डेटा और दौलत के बारे में बात करना चाहता हूं।" राहुल ने कहा कि भारत के 40 करोड़ युवा इसकी सबसे बड़ी ताकत हैं और अमेरिका, चीन व रूस की तुलना में देश के युवाओं का कोई जवाब नहीं है।

Advertisement

उन्होंने देश में शैक्षणिक योग्यता के मूल्य को लेकर भी चिंता व्यक्त की और कहा कि आज भारत में शिक्षा का प्रमाण पत्र का कोई मतलब नहीं है क्योंकि ये आपको नौकरी नहीं दे सकते। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में प्रतियोगी छात्र-छात्राएं कार्यक्रम स्थल पर बारिश का पानी और कीचड़ होने के बावजूद एकत्रित हुए।

Advertisement

Advertisement
×