Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Defence Officers Corps: अखिलेश कुमार ने संभाली प्रथम कोर की कमान, जनरल ऑफिसर कमांडिंग का पदभार ग्रहण किया

Defence Officers Corps: अलग-अलग इलाकों एवं अभियानगत माहौल में काम करने का खास और दुर्लभ अनुभव रखने वाले लेफ्टिनेंट जनरल अखिलेश कुमार ने एक अक्टूबर को मथुरा स्थित प्रथम कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) का पदभार संभाल लिया। सेना...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
लेफ्टिनेंट जनरल अखिलेश कुमार (बाएं) ने 1 कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग का पदभार संभाला।
Advertisement

Defence Officers Corps: अलग-अलग इलाकों एवं अभियानगत माहौल में काम करने का खास और दुर्लभ अनुभव रखने वाले लेफ्टिनेंट जनरल अखिलेश कुमार ने एक अक्टूबर को मथुरा स्थित प्रथम कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) का पदभार संभाल लिया। सेना ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

लेफ्टिनेंट जनरल अखिलेश कुमार लेफ्टिनेंट जनरल वी. हरिहरन का स्थान लेंगे। उन्होंने एक अक्टूबर को प्रथम कोर का पदभार संभाला। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, सेना मेडल से सम्मानित लेफ्टिनेंट जनरल कुमार सैनिक स्कूल, तिलैया और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, पुणे के पूर्व छात्र हैं। उन्हें 13 जून 1992 को राजपूताना राइफल्स की चौथी बटालियन में शामिल किया गया था। उन्होंने मद्रास विश्वविद्यालय से एमएससी और उस्मानिया विश्वविद्यालय से प्रबंधन अध्ययन में मास्टर डिग्री हासिल की है।

Advertisement

बयान में कहा गया है, ''अधिकारी को अलग-अलग तरह के इलाकों और अभियानगत माहौल में काम करने का खास और बेहतरीन अनुभव है, जिसमें नियंत्रण रेखा (एलओसी) और जम्मू कश्मीर में उग्रवाद-विरोधी और आतंकवाद-विरोधी अभियान शामिल हैं।''

Advertisement

उन्होंने 34 वर्ष से अधिक के अपने शानदार सैन्य करियर के दौरान अपनी मूल इकाई राजपूताना राइफल्स की चौथी बटालियन की कमान संभालने के अलावा जम्मू कश्मीर में राष्ट्रीय राइफल्स के एक सेक्टर के कमांडर और स्ट्राइक कोर के तहत एक इन्फैंट्री डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग के रूप में भी काम किया है।

बयान में कहा गया है, ''अधिकारी ने कई अहम और प्रतिष्ठित पदों पर काम किया है, जिनमें 'रैपिड' के कर्नल जनरल स्टाफ, मिलिट्री सेक्रेटरी ब्रांच में कर्नल मिलिट्री सेक्रेटरी और एडजुटेंट जनरल ब्रांच में ब्रिगेडियर डिसिप्लिन एंड विजिलेंस (ए) शामिल हैं।''

सेना ने बताया कि प्रथम कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग का पदभार संभालने से पहले वह एडजुटेंट जनरल ब्रांच में अतिरिक्त महानिदेशक, अनुशासन एवं सतर्कता के पद पर कार्यरत थे।

देश की सेवा के प्रति उनके दृढ़ संकल्प और निस्वार्थ समर्पण के लिए उन्हें सेना मेडल (विशिष्ट) और विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चुका है। साथ ही, उनके बहुमूल्य योगदान के लिए दक्षिण-पश्चिमी कमान ने उन्हें 'जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ प्रशस्ति पत्र' से सम्मानित किया है।

Advertisement
×