Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

बेटी को प्रताड़ित किया, फिर मार डाला; दहेज की बलि चढ़ी एक ओर मासूम, हत्या के आरोप में पति समेत 7 पर FIR दर्ज

महराजगंज में दहेज के लिए एक युवती की हत्या, पति समेत सात लोगों पर मामला दर्ज

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Dowry Death Case :महाराजगंज जिले में कथित तौर पर दहेज के लिए 26 साल की एक युवती की हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि इस मामले में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़िता के परिजन द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा गया है कि उनकी बेटी सितारा यादव की शादी दो दिसंबर, 2022 को चौक नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 के रहने वाले विक्रम उर्फ श्रवण से हुई थी।

आरोप के मुताबिक, कुछ महीनों बाद ही दहेज की मांग को लेकर विक्रम और ससुराल के अन्य लोगों ने सितारा को मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करना शुरू कर दिया। सूत्रों के अनुसार मुकदमे में यह भी आरोप लगाया गया है कि दहेज के मुद्दे पर ही इस साल दो जून को सितारा के साथ मारपीट की गई थी और उसे ससुराल से निकाल दिया गया था।

Advertisement

परिजनों के मुताबिक, बाद में 11 जून को एक पंचायत बुलाई गई थी, जिसके बाद विवाद को सुलझाने की कोशिश के तहत एक कूलर और घर का अन्य सामान दिया गया था। सूत्रों के मुताबिक सितारा के परिजनों ने आरोप लगाया है कि रविवार सुबह उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनकी बेटी की तबीयत खराब है। इसके बाद जब मायके के लोग बेटी के घर पहुंचे तो उसे मृत पाया।

Advertisement

सूत्रों के अनुसार सितारा के मायके के लोगों ने ससुराल के लोगों पर दहेज के लिए सितारा की हत्या करने का आरोप लगाया। सूत्रों ने बताया कि शिकायत के आधार पर पीड़िता के पति, ससुर, सास और परिवार के अन्य सदस्यों समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि पूछताछ के लिए कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Advertisement
×