Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Cyber ​​Fraudster Arrested: चीन से जुड़े साइबर ठगी नेटवर्क पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, चार गिरफ्तार

Cyber ​​Fraudster Arrested: दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली की पुलिस ने चीन में बैठे साइबर ठगों को 'म्यूल' (कमीशन पर मिलने वाले) बैंक खाते उपलब्ध कराने और ठगी की रकम को क्रिप्टोकरेंसी में बदलने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है और इस...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो
Advertisement

Cyber ​​Fraudster Arrested: दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली की पुलिस ने चीन में बैठे साइबर ठगों को 'म्यूल' (कमीशन पर मिलने वाले) बैंक खाते उपलब्ध कराने और ठगी की रकम को क्रिप्टोकरेंसी में बदलने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है और इस बाबत हरियाणा व उत्तर प्रदेश से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश में मेरठ निवासी गीतम सिंह (29), इटावा निवासी ध्रुव (21), अनुज शर्मा (27) और इटावा निवासी गगन यादव (26) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि इस मामले का खुलासा 17 जुलाई को दर्ज ई-प्राथमिकी की जांच के दौरान हुआ। इस मामले में शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसे सोशल मीडिया मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम के जरिए घर से काम करने वाली आकर्षक नौकरी की पेशकश की गई और उसे ऑनलाइन कार्य पूरा करने के लिए पहले सुरक्षा राशि जमा करने को कहा गया और जब उसने पैसा निकालने की कोशिश की तो अलग-अलग बहानों से और रकम जमा करने के लिए कहा गया।

Advertisement

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस तरह शिकायतकर्ता से कुल 12 लाख रुपये की ठगी हुई। दक्षिण-पश्चिम जिले के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अमित गोयल ने बताया कि जांच के दौरान टेलीग्राम पर इस्तेमाल किए गए खातों के तकनीकी विश्लेषण से उनके चीन में स्थित आईपी एड्रेस से जुड़े होने का पता चला।

Advertisement

उन्हें बताया कि रकम के लेनदेन की जांच में ठगी की कुछ राशि गगन यादव के बैंक खाते में पहुंचने का पता चला। इस खाते का विवरण चीन स्थित ठगों ने शिकायतकर्ता को दिया था। पुलिस के अनुसार, तकनीकी निगरानी से पता चला कि बैंक खाते का संचालन गुरुग्राम से हो रहा है जिसके बाद यादव के खाते का संचालन कर रहे गीतम सिंह को गिरफ्तार किया गया। उससे पूछताछ में पता चला कि वह चीन स्थित साइबर ठगों को म्यूल बैंक खाते उपलब्ध कराता था और ठगी की रकम को यूएसडीटी क्रिप्टोकरेंसी में बदलता था।

अधिकारी ने बताया कि उसके मोबाइल फोन, व्हाट्सऐप और टेलीग्राम चैट की जांच में चीन स्थित साइबर ठगों के साथ सीधे संपर्क का भी पता चला। डीसीपी ने बताया कि गीतम से पूछताछ के आधार पर ध्रुव को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया और उसके पास से अलग-अलग खाताधारकों की नौ बैंक पासबुक, पांच सिम कार्ड, एक मोबाइल फोन और बैंक खाते उपलब्ध कराने पर मिले कमीशन का रिकॉर्ड रखने वाला एक रजिस्टर बरामद हुआ।

पुलिस के मुताबिक, ध्रुव ने बताया कि अनुज शर्मा ने गगन यादव का बैंक खाता खुलवाने में मदद की थी और खाते से जुड़ा सिम कार्ड अनुज के नाम पर था। इसके बाद अनुज को नोएडा से गिरफ्तार किया गया और उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसमें कमीशन के भुगतान से संबंधित चैट थी।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद उत्तर प्रदेश के इटावा से गगन यादव को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने गिरोह को अपना बैंक खाता उपलब्ध कराने के बदले कमीशन मिलने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, गिरोह टेलीग्राम के जरिए लोगों को घर से काम करने वाली नौकरी का झांसा देता था और अधिक मुनाफे का लालच देकर उनसे सुरक्षा राशि जमा कराता था। बाद में उन्हें पैसे निकालने नहीं दिया जाता था और अधिक पैसा जमा करने के लिए कहा जाता था।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से नौ बैंक पासबुक, पांच सिम कार्ड, छह मोबाइल फोन और कमीशन के लेनदेन का एक रिकॉर्ड रजिस्टर बरामद किया गया है पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच कर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Advertisement
×