Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Cyber ​​Fraud: ऑनलाइन गेमिंग धोखाधड़ी का बड़ा मामला, व्यक्ति से 1.36 करोड़ रुपये ठगे गए

Cyber ​​Fraud: महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक ऑनलाइन गेमिंग और निवेश गिरोह की ओर से आकर्षक मुनाफे का झांसा देकर 26 वर्षीय एक युवक से कथित तौर पर 1.36 करोड़ रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फ़ाइल फ़ोटो
Advertisement

Cyber ​​Fraud: महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक ऑनलाइन गेमिंग और निवेश गिरोह की ओर से आकर्षक मुनाफे का झांसा देकर 26 वर्षीय एक युवक से कथित तौर पर 1.36 करोड़ रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है।

अधिकारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर साइबर थाने ने तीन वेबसाइट और विभिन्न बैंक खाताधारकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि यह धोखाधड़ी अक्टूबर 2024 से इस साल 30 जून के बीच की गई।

Advertisement

अधिकारी के मुताबिक, अज्ञात आरोपियों ने डिजिटल मीडिया मंच के माध्यम से पीड़ित से संपर्क किया और उसे आकर्षक मुनाफा कमाने के लिए ऑनलाइन गेम खेलने के लिए उकसाया।

Advertisement

उन्होंने बताया कि पीड़ित से कई वेबसाइट पर पंजीकरण करने और शुरुआती भुगतान करने के लिए कहा गया, जिसके बाद पिछले दो वर्षों के दौरान उसने जालसाजों की ओर से बताए गए बैंक खातों में ऑनलाइन माध्यम से कुल 1.36 करोड़ रुपये अंतरित किए।

अधिकारी के अनुसार, जब शिकायतकर्ता ने निवेश की रकम और उस पर मिले मुनाफे को निकालना चाहा, तो वेबसाइट संचालकों ने अस्पष्ट जवाब देना शुरू कर दिया और बाद में उससे संपर्क करना बंद कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामले के सिलसिले में भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता के बताए वित्तीय लेनदेन और वेबसाइट की डिजिटल गतिविधयों की जांच जारी है।

Advertisement
×