Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Cyber Fraud Arrest: मर्चेंट नेवी अफसर बनकर लाखों की ठगी, रूस भागने की कोशिश नाकाम, आरोपी गिरफ्तार

Cyber Fraud Arrest: इंदौर में पुलिस ने वैवाहिक वेबसाइट पर खुद को मर्चेंट नेवी का अफसर बताकर एक महिला से 27 लाख रुपये की कथित ठगी के बाद रूस भागने की कोशिश कर रहे 29 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
प्रतीकात्मक चित्र
Advertisement

Cyber Fraud Arrest: इंदौर में पुलिस ने वैवाहिक वेबसाइट पर खुद को मर्चेंट नेवी का अफसर बताकर एक महिला से 27 लाख रुपये की कथित ठगी के बाद रूस भागने की कोशिश कर रहे 29 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दिल्ली से गिरफ्तार आरोपी की पहचान जितेन्द्र कुमार छोनकर उर्फ जीतू (29) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि छोनकर उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र का निवासी है।

Advertisement

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपी 27 जून को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रूस जाने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने बताया, "हवाई अड्डे पर आप्रवासन जांच के दौरान छोनकर के खिलाफ दर्ज शिकायत की जानकारी सामने आने पर अधिकारियों ने उसे रोक लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।''

Advertisement

त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी ने एक वैवाहिक वेबसाइट पर इंदौर की एक महिला से संपर्क किया था और खुद को मर्चेंट नेवी अफसर बताया था। उन्होंने कहा कि छोनकर ने महिला को कथित तौर पर शादी का झांसा दिया और अलग-अलग बहानों से उससे 26.86 लाख रुपये ठग लिए।

पुलिस उपायुक्त के मुताबिक आरोपी ने एक बार खुद को रक्त कैंसर से पीड़ित बताकर इलाज के नाम पर भी महिला से धनराशि ली। उन्होंने बताया, ''हमें जांच में यह भी पता चला कि छोनकर रूस की राजधानी मॉस्को में निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के सुपरवाइजर के रूप में काम कर चुका है।"

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबद्ध धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और उससे विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

Advertisement
×