बकरीद अवकाश में बदलाव के कारण CUET-UG 2026 की 28 मई की परीक्षा स्थगित
CUET-UG 2026 Exam: एनटीए ने दोनों पालियों की परीक्षा टाली, नई तारीखों की घोषणा बाद में होगी
CUET-UG 2026 Exam: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने बकरीद (ईद-उल-अजहा) के अवकाश की तारीख में बदलाव के कारण 28 मई 2026 को आयोजित होने वाली स्नातक संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (CUET-UG 2026) स्थगित कर दी है। एजेंसी ने कहा है कि परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी।
एनटीए ने रविवार को जारी एक सार्वजनिक नोटिस में बताया कि यह फैसला कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा 22 मई को जारी आदेश के बाद लिया गया है। इस आदेश में बकरीद की छुट्टी की संशोधित तारीख का उल्लेख किया गया था।
नोटिस में कहा गया, “पांच मई 2026 के सार्वजनिक नोटिस के क्रम में यह सूचित किया जाता है कि 28 मई 2026 को दोनों पालियों में निर्धारित स्नातक प्रवेश परीक्षा स्थगित की जाती है।”
एजेंसी ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से संबंधित सभी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें। साथ ही किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए एनटीए हेल्पडेस्क से संपर्क करने को कहा गया है।
गौरतलब है कि CUET-UG देशभर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों और अन्य भाग लेने वाले संस्थानों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली प्रमुख प्रवेश परीक्षा है। परीक्षा स्थगित होने से लाखों अभ्यर्थियों के परीक्षा कार्यक्रम पर असर पड़ सकता है।
📢 Important update for CUET (UG) 2026 candidates.
The examinations scheduled for 28 May 2026 (both shifts) stand postponed — in view of the change in the date of the Id-ul-Zuha (Bakrid) holiday as per Government of India notification.
🗓️ Revised exam dates for affected… pic.twitter.com/I9KhTFwMhE
— National Testing Agency (@NTA_Exams) May 24, 2026
