Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Cruise Boat Tragedy : बरगी बांध हादसे पर बड़ा एक्शन, पायलट समेत 3 कर्मचारी बर्खास्त; बोट क्लब प्रबंधक निलंबित

सुनील मरावी को लापरवाही के आरोप में निलंबित किया गया है

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Cruise Boat Tragedy : मध्यप्रदेश सरकार ने जबलपुर जिले में बरगी बांध में हुए क्रूज नाव हादसे के बाद कार्रवाई करते हुए पायलट समेत 3 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। वहीं बोट क्लब प्रबंधक को निलंबित कर दिया है। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई थी।

एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि लापरवाही के लिए जिम्मेदार पाए जाने पर क्रूज पायलट महेश पटेल, सहायक छोटेलाल गोंड और टिकट काउंटर प्रभारी बृजेंद्र की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। होटल मैकाल रिसॉर्ट एवं बोट क्लब बरगी के प्रबंधक सुनील मरावी को लापरवाही के आरोप में निलंबित किया गया है।

Advertisement

अधिकारी के अनुसार, क्षेत्रीय प्रबंधक संजय मल्होत्रा का तबादला कर उन्हें भोपाल स्थित पर्यटन विभाग मुख्यालय भेज दिया गया है तथा उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की गई है। गौरतलब है कि बृहस्पतिवार शाम नर्मदा नदी पर बने इस बांध में तेज तूफान के दौरान क्रूज नाव पलटने से नौ लोगों की मौत हो गई जबकि 28 अन्य को बचा लिया गया।

Advertisement

Advertisement
×