Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Crime News : बात बढ़ी तो बरसने लगे तीर... शख्स पर 20 तीरों की बौछार, हाथ में जा धंसे; जानें क्या है मामला

छोटी कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, 20 तीरों से छलनी हुआ शख्स

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Crime News : आजकल लोगों में सहनशक्ति और आपसी समझ लगातार कम होती जा रही है। छोटी-छोटी बातों पर शुरू होने वाले विवाद कब हिंसक झगड़े में बदल जाएं, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया है। कई बार गुस्सा और बदले की भावना इंसान को इस हद तक पहुंचा देती है कि वह किसी की जान लेने पर उतारू हो जाता है।

ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला झारखंड के चाईबासा से सामने आया है, जहां जमीन विवाद ने खतरनाक रूप ले लिया। यहां एक शख्स ने गुस्से में आकर एक के बाद एक करीब 20 तीर चला दिए। इस हमले में तीन तीर पीड़ित के हाथ में जा धंसे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

Advertisement

बेटेया गांव के रहने वाला चोइया बुडीउली (54) बाइक से सब्जी बेचने के लिए झींकपानी साप्ताहिक बाजार जा रहा था। इसी दौरान चिड़ियापहाड़ी के रहने वाले तापे बुडीउली ने रोक लिया और तीरों से हमला शुरू कर दिया। चोइया बुडीउली अपने एक दोस्त का पक्ष ले रहा था, जिसका तापे बुडीउली के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

Advertisement

गंभीर रूप से घायल चोइया किसी तरह सड़क तक पहुंचा। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत टेंपो से उसे झींकपानी अस्पताल पहुंचाया। सदर अस्पताल में ऑपरेशन कर दोनों तीर बाहर निकाले गए। हालांकि घटना के बाद पुलिस ने एक्शन लिया और आरोपी तापे बुडीउली के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Advertisement
×