Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Cow Slaughterer Arrested: सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये का इनामी गोकश गिरफ्तार

Cow Slaughterer Arrested: सहारनपुर जिले की बेहट थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये के इनामी गोकश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार इनामी आरोपी के एक साथी को भी...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फाइल फोटो
Advertisement

Cow Slaughterer Arrested: सहारनपुर जिले की बेहट थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये के इनामी गोकश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार इनामी आरोपी के एक साथी को भी पकड़ लिया गया है।

बेहट की पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) प्रिया यादव ने बताया कि शुक्रवार रात अपराध नियंत्रण के लिए शुरू किए गए अभियान के दौरान जनता रोड स्थित शाहपुर मोड़ पर संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी तभी जनता रोड की ओर से मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए।

Advertisement

उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किए जाने पर दोनों आरोपी संसारपुर की ओर भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया, तभी कुछ दूरी पर मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई।

Advertisement

यादव ने बताया कि खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में खिडका भटकव्वा निवासी आसिफ के बाएं पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे काबू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने आसिफ के कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा, एक कारतूस, एक खोखा तथा बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की। दूसरे आरोपी कस्साबान निवासी आदिल के पास से भी अवैध तमंचा, एक कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि आसिफ के खिलाफ गोकशी, मारपीट और शस्त्र अधिनियम समेत आठ मुकदमे दर्ज हैं और बेहट थाने में दर्ज गोकशी के मामले में वांछित था। उन्होंने बताया कि आदिल के खिलाफ भी जिले के विभिन्न थानों में चार मुकदमे दर्ज हैं।

Advertisement
×