Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

चचेरे भाई ने 17 वर्षीय बहन को मौत के घाट उतारा, फिर सूटकेस में पैक किया शव... पुलिस ने खोला हत्याकांड का राज

दिल्ली: चचेरे भाई ने 17 वर्षीय लड़की की हत्या कर शव को सूटकेस में पैक किया, बुराड़ी में फेंका

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Delhi Crime News : राष्ट्रीय राजधानी में पारिवारिक विवाद के चलते 17 वर्षीय लड़की की उसके चचेरे भाई ने कथित तौर पर हत्या कर दी और उसके शव को एक सूटकेस में पैक करके बुराड़ी में एक सुनसान जगह पर फेंक दिया। बाहरी उत्तरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) शोभित डी. सक्सेना ने कहा कि हत्या का खुलासा तब हुआ जब जिला पुलिस के 'स्पेशल स्टाफ' को हत्या के बारे में गुप्त सूचना मिली, जिसके बाद एक टीम ने आरोपी को पकड़ा। उसने बाद में अपराध कबूल कर लिया और पुलिस को उस स्थान पर ले गया जहां उसने शव को ठिकाने लगाया था।

डीसीपी ने बताया कि राजमिस्त्री का काम करने वाला आरोपी बिहार से ताल्लुक रखता है और दिल्ली के मुकुंदपुर में रहता है। उन्होंने कहा, "हमारी टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति संदिग्ध तरीके से सूटकेस लेकर बुराड़ी की ओर जा रहा है। टीम ने संदिग्ध को पूछताछ के लिए बुलाया और उसने कबूल किया कि उसने अपनी 17 वर्षीय चचेरी बहन की हत्या कर दी है और उसके शव को सूटकेस में पैक किया तथा सूटकेस को बुराड़ी इलाके में एक सुनसान जगह पर फेंक दिया।"

Advertisement

उसके खुलासे के बाद पुलिस बुराड़ी के अजीत विहार पहुंची और उस सूटकेस को बरामद किया जिसमें लड़की का शव था। डीसीपी ने कहा कि मामला उत्तरी जिला पुलिस के संज्ञान में भी लाया गया। सक्सेना के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने पारिवारिक विवाद के कारण लड़की की हत्या कर दी।

Advertisement

हालांकि, पुलिस सूत्रों ने कहा कि प्रारंभिक जांच में इस बात की भी छानबीन की जा रही है कि क्या लड़की के किसी के साथ प्रेम संबंध के शक में उसकी हत्या की गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हत्या की सूचना पहले नहीं दी गई थी और गुप्त सूचना मिलने के बाद ही पुलिस को इसकी जानकारी हुई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और उम्मीद है कि रिपोर्ट से पुलिस को मौत के कारण और तरीके का पता लगाने में मदद मिलेगी। बुराड़ी पुलिस को सूचित कर दिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

Advertisement
×