Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Councilor Arrest: रंगदारी मामले में कोलकाता के पूर्व पार्षद शम्स इकबाल अनिल गिरफ्तार

Councilor Arrest: कोलकाता के पूर्व पार्षद शम्स इकबाल अनिल को एक व्यवसायी से 70 लाख रुपये की रंगदारी वसूलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, वार्ड 134 का प्रतिनिधित्व कर चुके अनिल कोलकाता के पूर्व महापौर...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो
Advertisement

Councilor Arrest: कोलकाता के पूर्व पार्षद शम्स इकबाल अनिल को एक व्यवसायी से 70 लाख रुपये की रंगदारी वसूलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, वार्ड 134 का प्रतिनिधित्व कर चुके अनिल कोलकाता के पूर्व महापौर फिरहाद हकीम के करीबी सहयोगी माने जाते हैं। उन्हें मेटियाब्रुज निवासी मोहम्मद शादाब द्वारा गार्डन रीच थाने में दर्ज करायी गयी शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया।

Advertisement

शिकायत के अनुसार, अनिल और उसके सहयोगियों मोहम्मद फराज तथा फिरोज कुरैशी ने जून 2023 में कथित तौर पर शादाब और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर उसे 70 लाख रुपये देने के लिए मजबूर किया था।

Advertisement

पुलिस ने रविवार रात अनिल को हिरासत में लिया और लंबी पूछताछ के बाद उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ''लिखित शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर गिरफ्तारी की गई है। आरोपों में रंगदारी वसूलना, आपराधिक धमकी देना तथा कानून के तहत अन्य संबंधित अपराध शामिल हैं।''

तृणमूल कांग्रेस शासन के दौरान अनिल को कोलकाता नगर निगम के प्रभावशाली पार्षदों में गिना जाता था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस गिरफ्तारी के साथ विभिन्न आपराधिक मामलों में गिरफ्तार किए गए कोलकाता नगर निगम के पार्षदों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है।

Advertisement
×