Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Cooking Gas Crisis : रसोई गैस मुद्दे पर विपक्ष एकजुट, खड़गे सहित कई सांसदों ने संसद परिसर में किया प्रदर्शन

विपक्ष ने 'एलपीजी संकट' को लेकर संसद परिसर में प्रदर्शन किया

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Cooking Gas Crisis : विपक्षी दलों के सांसदों ने देश में एलपीजी के "संकट" को लेकर बुधवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शप) की नेता सुप्रिया सुले, समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेन्द्र यादव और कई अन्य दलों के सांसद इसमें शामिल हुए।

Advertisement

सांसदों ने एक बड़ा बैनर ले रखा था जिस पर ''एम्पिटी सिलेंडर, एम्पिटी प्रॉमिसेस" (खाली सिलेंडर, खोखले वादे) लिखा हुआ था। विपक्षी दलों ने "मोदी जी, एलपीजी" के नारे भी लगाए। विपक्षी दल पश्चिम एशिया संकट और देश में ईंधन की कथित किल्लत को लेकर संसद में विस्तृत चर्चा की मांग कर रहे हैं। सरकार ने पश्चिम एशिया संकट पर आज शाम सर्वदलीय बैठक बुलाई है।

Advertisement

Advertisement
×