Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Congress vs AAP: पंजाब विधानसभा में सुखपाल खैरा के आचरण को विशेषाधिकार समिति को भेजने का प्रस्ताव पास

Congress vs AAP: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा (Harpal Singh Cheema) ने पेश किया प्रस्ताव

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
वीडियोग्रैब
Advertisement

Congress vs AAP: सुखपाल सिंह खैहरा (Sukhpal Singh Khaira) के आचरण को लेकर गुरुवार को पंजाब विधानसभा (Punjab Legislative Assembly) में विवाद देखने को मिला। सदन में पारित प्रस्ताव के तहत खैरा के आचरण से जुड़े मामले को विधानसभा की विशेषाधिकार समिति (स्पेशल प्रिविलेजेज कमेटी) को भेज दिया गया।

सदन में यह प्रस्ताव ट्रेजरी बैंच की ओर से वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा (Harpal Singh Cheema) ने पेश किया, जिसे विधायक सुखविंदर कुमार सुक्खी (Sukhwinder Kumar Sukhi) का समर्थन मिला। कांग्रेस विधायकों ने इस प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया। उनका आरोप था कि विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां (Kultar Singh Sandhwan) कार्यवाही के दौरान पक्षपातपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Advertisement

इस बीच, ट्रेजरी बैंच लगातार खैरा के मुद्दे को उठाती रही। वहीं विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजपा (Partap Singh Bajwa) और अन्य विपक्षी सदस्यों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) के खिलाफ लाए गए निंदा प्रस्ताव पर स्पीकर से जवाब मांगा। यह निंदा प्रस्ताव संगरूर में महिलाओं को लेकर मुख्यमंत्री की कथित टिप्पणी को लेकर लाया गया था।

Advertisement

Advertisement
×