Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

कांग्रेस ने कहा- US के साथ अंतरिम व्यापार समझौते पर रोक लगे, नए सिरे से हो बातचीत

US Tariff: कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब अमेरिका के साथ अंतरिम व्यापार समझौते को स्थगित कर दिया जाना चाहिए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दो टूक कहना चाहिए कि अमेरिकी पक्ष...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

US Tariff: कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब अमेरिका के साथ अंतरिम व्यापार समझौते को स्थगित कर दिया जाना चाहिए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दो टूक कहना चाहिए कि अमेरिकी पक्ष से स्पष्टीकरण आने तक भारत की तरफ से आयात उदारीकरण नहीं होगा।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने संवाददाताओं से कहा कि सरकार को इस समझौते पर अमेरिका के साथ फिर से बातचीत करनी चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भारत के लाखों किसानों की आजीविका पर नकारात्मक असर नहीं हो।

Advertisement

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने कहा- US के साथ अंतरिम व्यापार समझौते पर रोक लगे, नए सिरे से हो बातचीत

Advertisement

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वैश्विक 'टैरिफ' को खारिज कर दिया, जिससे उन्हें उनके आर्थिक एजेंडे के मुद्दे पर बड़ा झटका लगा है। न्यायाधीशों ने बहुमत से कहा कि संविधान बहुत स्पष्ट रूप से अमेरिकी कांग्रेस को कर लगाने की शक्ति देता है, जिसमें 'टैरिफ' भी शामिल है।

रमेश ने कहा, ''अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद इस अंतरिम समझौते को स्थगित कर दिया जाना चाहिए और प्रधानमंत्री को यह स्पष्ट करना चाहिए कि अमेरिका की तरफ से स्पष्टीकरण आने तक हम आयात उदारीकरण नहीं करेंगे।''

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने कहा- PM मोदी के ‘आत्मसमर्पण’ के कारण देश के लिए कठिन परीक्षा बना US से व्यापार समझौता

उन्होंने यह भी कहा, ''इस व्यापार समझौते को लेकर नए सिरे से बातचीत होनी चाहिए।'' रमेश ने कहा, ''राष्ट्रपति ट्रंप ने गत दो फरवरी को व्यापार समझौते की पहली घोषणा की और कहा कि प्रधानमंत्री के आग्रह पर यह समझौता हो रहा है। सवाल यह है कि प्रधानमंत्री ने जल्दबाजी क्यों की?''

यह भी पढ़ें: Trump Tariffs: ट्रंप बोले- हमने व्यापार समझौते में बदलाव किया, हम शुल्क नहीं देंगे, पर भारत शुल्क देगा

उन्होंने दावा किया कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा लोकसभा में दिए भाषण से ध्यान भटकाने के लिए प्रधानमंत्री ने आनन-फानन में व्यापार समझौते के लिए ट्रंप से आग्रह किया।

रमेश ने कहा, ''प्रधानमंत्री, वाणिज्य मंत्री और सरकार को दिसंबर से जानकारी थी कि इस मामले में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने वाला है और हो सकता है कि निर्णय ट्रंप के खिलाफ का सकता है। फिर ट्रंप पर दबाव क्यों डाला गया कि समझौते की घोषणा की जाए?''

उन्होंने कहा, ''ट्रंप ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का भारत-अमेरिका समझौते पर कोई असर नहीं होगा। क्या प्रधानमंत्री मोदी ट्रंप के इस बयान से सहमत हैं?''

प्रधानमंत्री अमेरिका के सामने फिर 'समर्पण' करेंगे: राहुल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले की पृष्ठभूमि में शनिवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व्यापार समझौते को लेकर दोबारा बातचीत नहीं कर सकते और फिर समर्पण कर देंगे।

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा कई देशों के खिलाफ लगाए गए व्यापक शुल्क वृद्धि के आदेशों को रद्द कर दिया। माना जा रहा है कि इससे ट्रंप के आर्थिक एजेंडे को बड़ा झटका लगा है। न्यायाधीशों ने अपने आदेश में कहा कि संविधान बहुत स्पष्ट रूप से अमेरिकी कांग्रेस को कर लगाने की शक्ति देता है, जिसमें टैरिफ भी शामिल है।

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, "प्रधानमंत्री समझौता कर चुके हैं। उनका विश्वासघात अब उजागर हो गया है। वह (व्यापार समझौते पर) दोबारा बातचीत नहीं कर सकते। वह फिर से समर्पण कर देंगे।"

Advertisement
×