Congress Protest: चंडीगढ़ में हरियाणा कांग्रेस का प्रदर्शन, भूपेंद्र हुड्डा समेत कई सांसद-विधायक हिरासत में
Congress Protest: हरियाणा में विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह समेत कई सांसदों और विधायकों को बुधवार को चंडीगढ़ पुलिस ने हिरासत में ले लिया। ये सभी हरियाणा सरकार के खिलाफ...
Congress Protest: हरियाणा में विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह समेत कई सांसदों और विधायकों को बुधवार को चंडीगढ़ पुलिस ने हिरासत में ले लिया। ये सभी हरियाणा सरकार के खिलाफ विरोध मार्च निकाल रहे थे।
हिरासत में लिए गए नेताओं में सांसद दीपेंद्र हुड्डा, वरुण चौधरी, सतपाल ब्रह्मचारी और जयप्रकाश के अलावा कई कांग्रेस विधायक शामिल थे। सभी नेताओं को सेक्टर-3 पुलिस स्टेशन ले जाया गया।
सेक्टर-9 में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता
राज्यभर से आए सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता सेक्टर-9 स्थित पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए थे। यह मार्च केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा (MGNREGA) योजना में किए गए बदलावों के विरोध में आयोजित किया गया था।
कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ के कारण सेक्टर-9 की सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई। जैसे ही भूपेंद्र हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा पार्टी कार्यालय पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शनकारी हाथों में कांग्रेस के झंडे और तख्तियां लिए हुए थे।
पुलिस की बैरिकेडिंग, हल्का लाठीचार्ज
मार्च को पार्टी कार्यालय के पास ही रोक दिया गया। चंडीगढ़ पुलिस ने पहले से बैरिकेडिंग कर रखी थी। जब कुछ कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स पार करने की कोशिश की, तो पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया। इस दौरान विधायक विनेश फोगाट फुटपाथ पर चली गईं। मौके पर मौजूद एक महिला कांस्टेबल भी अचानक बेहोश हो गई, जिसे तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में लिया।

