Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Congress Meeting : बाकी दल टूट रहे हैं... BJP-RSS को सिर्फ कांग्रेस ही टक्कर दे सकती है, राहुल गांधी का बड़ा दावा

सिर्फ कांग्रेस ही भाजपा-आरएसएस का मुकाबला कर सकती है: राहुल

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
राहुल गांधी। फ़ाइल फ़ोटो
Advertisement

Congress Meeting : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि देश में सिर्फ कांग्रेस एकमात्र विपक्षी पार्टी है जो टूट नहीं रही है और वही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का मुकाबला कर सकती है। सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी ने कांग्रेस महासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश अध्यक्षों की बैठक के दौरान यह टिप्पणी की। उन्होंने यह टिप्पणी उस वक्त की है जब हाल ही में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद से तृणमूल कांग्रेस से कई सांसद और नेता अलग हो रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी ने तृणमूल कांग्रेस या किसी दूसरे विपक्षी दल का नाम नहीं लिया, लेकिन इस बात पर जोर दिया कि सिर्फ कांग्रेस ही भाजपा एवं आरएसएस को चुनौती दे सकती है। उनका यह भी कहना था कि अगले एक-दो साल में कांग्रेस और मजबूत होगी तथा भाजपा एवं आरएसएस का डटकर मुकाबला करेगी।

Advertisement

बैठक के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने देश की ''नाजुक'' आर्थिक स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की हालत की खराब कर दी है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष का कहना था कि देश के सामने जो आर्थिक चुनौती खड़ी हुई है उसका एकमात्र कारण अंतरराष्ट्रीय परिस्थतियां नहीं हैं, बल्कि मोदी सरकार की आर्थिक नीति और विदेश नीति है।

Advertisement

सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी ने यह दावा भी किया कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और अंबमान-निकोबार में आदिवासियों से जुड़े संवैधानिक प्रावधानों को कमजोर किया जा रहा है ताकि कुछ चुनिंदा उद्योपतियों को फायदा पहुंचाया जा सके।

Advertisement
×