Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

कांग्रेस ने केंद्र को घेरा, जयराम रमेश बोले- कच्चे तेल एवं LPG के आयात पर बढ़ी निर्भरता

प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की थी कि इससे भारत ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर हो जाएगा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

कांग्रेस ने शुक्रवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार भले ही आत्मनिर्भरता का मंत्र दे रही हो, लेकिन पिछले 10 वर्ष में कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता 84 प्रतिशत से बढ़कर 90 प्रतिशत और एलपीजी के आयात पर निर्भरता 46 प्रतिशत से बढ़कर 62 प्रतिशत हो गई है।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा कि 2014-15 से 2024-25 के बीच भारत की कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता 84 प्रतिशत से बढ़कर 90 प्रतिशत हो गई। इसके अलावा 2014-15 से 2024-25 के बीच भारत की एलपीजी के आयात पर निर्भरता 46 प्रतिशत से बढ़कर 62 प्रतिशत हो गई। यह सब तब हुआ, जब आत्मनिर्भरता का मंत्र दिया जा रहा था।

Advertisement

रमेश ने कहा कि प्राकृतिक गैस की कहानी तो और भी धुंधली है। गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री (मोदी) ने 26 जून, 2005 को यह डींग हांकी थी कि गुजरात स्टेट पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (जीएसपीसी) ने कृष्णा-गोदावरी बेसिन के गहरे समुद्री क्षेत्र में भारत का सबसे बड़ा गैस भंडार खोजा है। प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की थी कि इससे भारत ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर हो जाएगा।

Advertisement

उन्होंने कहा कि 2011 से 2016 के बीच कैग (नियंत्रक और महालेखा परीक्षक) की पांच रिपोर्ट में बाद में सामने आया कि यह 20,000 करोड़ रुपये का घोटाला था, जिसे बाद में अगस्त 2017 में गुजरात राज्य पेट्रोलियम निगम का तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम में विलय कराकर ढक दिया गया। कांग्रेस नेता ने यह टिप्पणी ऐसे समय में की है जब लोगों के घबराहट में खरीदारी करने और पेट्रोल पंप एवं एलपीजी वितरकों के पास लोगों की लंबी कतारें लगने की खबरें आ रही हैं।

इन खबरों के बीच पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने पश्चिम एशिया में युद्ध शुरू होने के बाद पहली बार कच्चे तेल, ईंधन और एलपीजी के भंडार का विवरण जारी किया। इसका मकसद लोगों की घबराहट को दूर करना है।

Advertisement
×