Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का BJP-RSS पर हमला, आराधना मिश्रा ने FIR और निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

Ram Mandir donation: कांग्रेस विधायक दल की नेता बोलीं- रामभक्तों के साथ हुआ विश्वासघात, सरकार जिम्मेदारी से नहीं बच सकती; BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Ram Mandir donation:  उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ने अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे में कथित अनियमितताओं के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर तीखा हमला बोला। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने आरोप लगाया कि राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी का मामला बेहद गंभीर है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

आराधना मिश्रा ने कहा कि कथित तौर पर राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी BJP-RSS से जुड़े लोगों की देखरेख में हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में केवल बयान जारी कर जिम्मेदारी से नहीं बचा जा सकता।

Advertisement

उन्होंने सवाल उठाया कि यदि RSS इस मामले से खुद को अलग बता रही है, तो वह स्पष्ट करे कि चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव जैसे लोग RSS से जुड़े हैं या नहीं। कांग्रेस नेता ने पूछा कि इस मामले में अब तक किसी के खिलाफ FIR क्यों दर्ज नहीं की गई।

Advertisement

आराधना मिश्रा ने कहा कि राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है और सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद सरकार की देखरेख में ट्रस्ट का गठन हुआ था। ऐसे में सरकार इस मामले में अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हट सकती।

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि यदि करोड़ों रुपये के चढ़ावे में कथित अनियमितता हुई है, तो प्रवर्तन निदेशालय (ED), आयकर विभाग (IT) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) जैसी एजेंसियां अब तक सक्रिय क्यों नहीं हुईं।

Advertisement
×