Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

सांप्रदायिक सद्भाव : कश्मीरी पंडित महिला के अंतिम संस्कार में शामिल हुए मुस्लिम और सिख

Kashmiri Pandit जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके में एक कश्मीरी पंडित महिला के अंतिम संस्कार में मुस्लिम और सिख समुदाय के लोग शामिल हुए। अधिकारियों के अनुसार, 90 वर्षीय जिगरी का मंगलवार को निधन हो गया। वह 1990...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पुलवामा में बुधवार को कश्मीरी पंडित महिला की अंतिम यात्रा में शामिल विभिन्न धर्मों के लोग। -प्रेट्र
Advertisement

Kashmiri Pandit जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके में एक कश्मीरी पंडित महिला के अंतिम संस्कार में मुस्लिम और सिख समुदाय के लोग शामिल हुए। अधिकारियों के अनुसार, 90 वर्षीय जिगरी का मंगलवार को निधन हो गया। वह 1990 में उग्रवाद बढ़ने के बाद भी त्राल क्षेत्र के अपने पैतृक गांव मिदोरा में ही रहीं। अधिकारियों ने बताया कि उनकी मृत्यु की खबर फैलते ही सैकड़ों लोग-मुस्लिम, सिख और हिंदू-उनके घर पर अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एकत्रित हो गए। उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार स्थानीय श्मशान में किया गया।

स्थानीय निवासी अयातुल्लाह ने कहा कि वह हमारी मां थीं और हम सब उनके निधन से दुखी हैं। आप देख सकते हैं कि सिख, पंडित और मुसलमान सभी यहां एकत्रित हुए हैं। उन्होंने कहा कि उनके पति 'हकीम' के रूप में काम करते थे और यहां के लोगों का इलाज करते थे। हमें शायद ही कभी डॉक्टर के पास जाने की जरूरत पड़ी।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×