Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Cockroach Janta Party Protest: हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर पर हाई अलर्ट, प्रदर्शन के लिए जा रहे पार्षद जयदेव डागर हिरासत में

Cockroach Janta Party Protest: दिल्ली में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे समर्थकों को सांपला पुलिस ने रोका; बॉर्डर पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
Cockroach Janta Party Protest: प्रदर्शन में शामिल होने के लिए रोहतक से दिल्ली जा रहे जिला पार्षद जयदेव डागर और उनके समर्थकों को सांपला पुलिस ने बाईपास पर रोक लिया। निस
Advertisement

Cockroach Janta Party Protest: दिल्ली में प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को लेकर हरियाणा और दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने दिल्ली जाने वाले प्रमुख मार्गों पर निगरानी बढ़ा दी है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शनिवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन का आह्वान किया है। यह प्रदर्शन नीट परीक्षा पेपर लीक और अन्य भर्ती एवं प्रवेश परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में आयोजित किया जा रहा है।

Advertisement

इसी बीच, प्रदर्शन में शामिल होने के लिए रोहतक से दिल्ली जा रहे जिला पार्षद जयदेव डागर और उनके समर्थकों को सांपला पुलिस ने बाईपास पर रोक लिया। इस दौरान पुलिस और समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।

Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस ने जिला पार्षद और उनके समर्थकों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। हालांकि, पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें: Cockroach Janta Party Protest: सीजेपी को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति मिली, अमेरिका से लौटे संस्थापक अभिजीत दीपके ने संभाली कमान

उधर, दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने अतिरिक्त फोर्स तैनात कर वाहनों की जांच बढ़ा दी है। सुरक्षा एजेंसियां किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सतर्क हैं।

कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से नीट परीक्षा लीक मामले और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े अन्य मुद्दों पर जवाबदेही तय करने की मांग की जा रही है। इसी क्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन की घोषणा की गई है।

पुलिस और प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Advertisement
×