Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Cockroach Janta Party ने तीन राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की नियुक्ति की, शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ आंदोलन की तैयारी तेज

अभिजीत दीपके की वापसी से पहले संगठन का विस्तार; NEET पेपर लीक और CBSE की कथित खामियों को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन की घोषणा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हो रही कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janta Party CJP) ने अपने संगठन के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए तीन नए प्रवक्ताओं की नियुक्ति की है। पार्टी ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि यह फैसला शिक्षा और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर अपनी पहुंच और प्रभाव बढ़ाने के उद्देश्य से लिया गया है।

पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, खोजी पत्रकार सौरव दास (Saurav Das) को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। वहीं राजनीतिक शोधकर्ता और फिल्म निर्माता विजेता दहिया (Vijeta Dahiya) तथा पूर्व प्रबंधन सलाहकार आशुतोष रांका (Ashutosh Ranka) संगठन का प्रतिनिधित्व मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर करेंगे।

Advertisement

पार्टी ने कहा कि उसका उद्देश्य भारत के राजनीतिक विमर्श में बदलाव लाना है और यह जिम्मेदारी नई पीढ़ी के नेतृत्व के जरिए आगे बढ़ाई जाएगी।

Advertisement

कौन हैं नए प्रवक्ता?

पार्टी के अनुसार, सौरव दास कानूनी, न्यायिक और सामाजिक मुद्दों पर लंबे समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। संगठन ने उन्हें नवंबर 2025 में इंडिया गेट पर आयोजित प्रदूषण विरोधी प्रदर्शनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का श्रेय भी दिया।

विजेता दहिया राजनीतिक शोध, लेखन और फिल्म निर्माण से जुड़े रहे हैं। उन्होंने कई यूट्यूब कंटेंट क्रिएटर्स के लिए रिसर्च और कंटेंट प्रोडक्शन का कार्य किया है। दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) से ग्रेजुएट दहिया पॉवर आफ यूनिवर्स (Power of Universe) और टू हेल विद दैट जॉब (To Hell With That Job) जैसी पुस्तकों के लेखक भी हैं। इसके अलावा उन्होंने हरियाणवी फिल्मों दरारें और ओपरी पराई का लेखन और निर्देशन किया है।

वहीं, अशुतोष रांका आईआईटी कानपुर और लंदन स्कूल आफ इकोनॉमिक्सके पूर्व छात्र हैं। वे पहले वैश्विक कंसल्टिंग कंपनी के लंदन कार्यालय में कार्यरत थे। पार्टी के मुताबिक, भारत लौटने के बाद वे जयपुर में पर्यावरण, शिक्षा और युवाओं से जुड़े अभियानों में सक्रिय रहे हैं।

शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ आंदोलन की तैयारी

इन नियुक्तियों की घोषणा ऐसे समय में हुई है जब अभिजीत दिपके 6 जून को भारत लौटने वाले हैं। उन्होंने हाल ही में दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की घोषणा की थी।

पार्टी का कहना है कि वह कथित NEET पेपर लीक और CBSE प्रणाली की खामियों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करेगी।

छात्रों और युवाओं में बढ़ रही लोकप्रियता

पिछले महीने शुरू हुई कॉकरोच जनता पार्टी ने सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रियता हासिल की है। शिक्षा, रोजगार और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर मुखर रुख अपनाने के कारण संगठन विशेष रूप से छात्रों और युवा वर्ग के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

Advertisement
×