Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Coal Scam Case : दिल्ली अदालत ने विनेश चंदेल को दी बड़ी राहत, आई-पैक सह-संस्थापक को मिली जमानत

आई-पैक के निदेशक विनेश चंदेल को धन शोधन मामले में जमानत मिली

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Coal Scam Case : दिल्ली की एक अदालत ने पश्चिम बंगाल में कथित कोयला घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में आई-पैक के सह-संस्थापक और निदेशक विनेश चंदेल को वीरवार को जमानत दे दी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमित बंसल ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जमानत याचिका का विरोध नहीं किया। बहरहाल, न्यायाधीश बंसल ने जमानत देते हुए कई शर्तें भी लगाई हैं।

इससे पहले 14 अप्रैल को अदालत ने ईडी को चंदेल से 10 दिनों तक हिरासत में पूछताछ करने की अनुमति दी थी और कहा था कि यह मानने के पर्याप्त कारण हैं कि वह अपराध से अर्जित कई करोड़ रुपये की आय, हेरफेर आदि से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल थे। ईडी ने चंदेल को 13 अप्रैल को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×