Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Coal Mine Rescue : मेघालय में 'अवैध' कोयला खदान में विस्फोट, 16 मजदूरों की मौत; कई अन्य के फंसे होने की आशंका

शक है कि यह विस्फोट उस जगह पर कोयला खनन की गतिविधियों के दौरान हुआ

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Coal Mine Rescue : मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले में वीरवार को ''अवैध'' कोयला खदान में विस्फोट होने से कम से कम 16 मजदूरों की मौत हो गई। कई अन्य के फंसे होने की आशंका है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आई नोंगरंग ने यह जानकारी दी।

डीजीपी ने बताया कि यह घटना थांगस्कू इलाके में हुई और बचाव दल तलाशी अभियान चला रहे हैं। हमने अब तक 16 शव बरामद किए हैं, लेकिन विस्फोट के समय खदान के अंदर मौजूद लोगों की संख्या के बारे में सटीक जानकारी नहीं है।

Advertisement

कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। ईस्ट जयंतिया हिल्स के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि घटना में घायल एक व्यक्ति को एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे राज्य की राजधानी शिलांग रेफर कर दिया गया।

Advertisement

शक है कि यह विस्फोट उस जगह पर कोयला खनन की गतिविधियों के दौरान हुआ, जिसे एक गैर-कानूनी काम माना जा रहा है। जब पूछा गया कि क्या खदान अवैध रूप से संचालित की जा रही थी, तो कुमार ने कहा कि हां, ऐसा ही लगता है।'

विस्फोट की वजह का पता अभी नहीं चला है, और इसकी जांच की जाएगी। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने 2014 में मेघालय में 'रैट-होल' कोयला खनन और खनन के दूसरे अवैज्ञानिक तरीकों पर प्रतिबंध लगा दिया था।

Advertisement
×